सॉफ्टबैंक कर रहा SP डॉट लिंक्स को खरीदने की तैयारी, बोली प्रक्रिया में शामिल
सोफ्टबैंक SP डॉट लिंक्स को खरीदने के लिए दूसरी बोली प्रक्रिया में शामिल हो गया है। यह एक जापानी पेमेंट सेवा प्रदाता है, जिसमें ब्लैकस्टोन की 80 फीसदी हिस्सेदारी है।
यह सौदा लगभग 62.50 करोड़ डॉलर (लगभग 5,800 करोड़ रुपये) का होने का अनुमान है। दूसरी बोली जुलाई के मध्य तक लगाई जा सकती है। इस दौड़ में एक प्राइवेट इक्विटी फंड भी बना हुआ है।
सोनी बैंक के पास है 20 फीसदी हिस्सेदारी
सोनी बैंक के पास अभी भी SP डॉट लिंक्स की 20 फीसदी हिस्सेदारी बची हुई है। अगर, सोनी बैंक अपनी हिस्सेदारी बेचने का फैसला करता है तो यह सौदा और भी दिलचस्प हो सकता है।
यह सब ऐसे समय में हो रहा है, जब जापान में कैशलेस भुगतान का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। साल 2010 में जहां कैशलेस लेन-देन सिर्फ 17 फीसदी था, वहीं 2025 तक इसके 58 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान है। SP डॉट लिंक्स जैसी कंपनियां इस बढ़ोतरी में बड़ी भूमिका निभा रही हैं।