AI से बड़ी कंपनियां कर रही छंटनी, छोटे व्यवसाय बढ़ा रहे रोजगार और उत्पादकता
बड़ी कंपनियां भले ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से अपनी टीमों में कटौती कर रही हैं, लेकिन छोटे व्यवसाय इसका इस्तेमाल अपनी उत्पादकता बढ़ाने में कर रहे हैं।
कुछ छोटे व्यवसाय ऐसे टूल्स में निवेश कर रहे हैं, जिनसे सेल्स कॉल के दौरान कोटेशन तुरंत बन जाते हैं और ग्राहकों की समस्याएं भी तेजी से हल हो पाती हैं।
इससे उनका स्टाफ ज्यादा ग्राहकों को बेहतर सेवा दे पाता है और साथ ही कागजी कार्रवाई की झंझट भी खत्म हो जाती है।
करीब 10 लाख स्नातकों की हो सकती है भर्ती
एक तरफ सबको लगता था कि AI और रोबोट्स की वजह से नौकरियां कम होंगी, वहीं दूसरी तरफ, छोटे व्यवसायों में भर्ती का दौर जोरो पर चल रहा है।
अमेरिका में 2021 के मध्य से नौकरियों में 9 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। पेरोल कंपनी गस्टो का अनुमान है कि इस साल करीब 9.74 लाख नए स्नातक छोटे व्यवसायों में नौकरी पा सकेंगे।
पूरे देश में लगभग 76 लाख पद खाली हैं और इनमें से ज्यादातर छोटे व्यवसायों में ही हैं। ऐसे में AI की बदौलत छोटे व्यवसाय के मालिक इन खाली पदों को भरने और अपनी टीमों को बढ़ाने में सफल हो रहे हैं।