स्काईवेज एयर सर्विसेज ने पेश किया IPO, जानिए कितनी है शेयर की कीमत
भारत की हवाई माल ढुलाई में अपनी पहचान बना चुकी स्काईवेज एयर सर्विसेज ने अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) पेश किया है और यह 27 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा।
कंपनी ने प्रति शेयर की कीमत 131 से 138 रुपये तय की है। इसमें नए शेयर जारी होंगे। साथ ही प्रमोटर और कुछ मौजूदा निवेशक अपने शेयर बेचेंगे।
अगर, आप लॉजिस्टिक्स सेक्टर में रुचि रखते हैं या निवेश के नए अवसर तलाश रहे हैं तो यह IPO आपके लिए गौर करने लायक हो सकता है।
एंकर निवेशकों से जुटाए 174 करोड़ रुपये
इस रकम का इस्तेमाल कंपनी अपना कर्ज चुकाने और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में करेगी। कंपनी ने नोमुरा सिंगापुर लिमिटेड और इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस कंपनी जैसे बड़े एंकर निवेशकों से पहले ही 174.5 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।
वित्तीय मोर्चे पर कंपनी ने लगातार कमाई में बढ़ोतरी और स्थिर मुनाफा दर्ज किया है, वहीं अन्य लॉजिस्टिक्स कंपनियों के मुकाबले इसकी IPO मूल्यांकन भी तुलनात्मक रूप से उचित दिख रहा है।
हालांकि, निवेश का फैसला लेने से पहले अपनी जोखिम वहन क्षमता और निवेश के लक्ष्यों पर विचार करना जरूरी है।