स्काईडांस ने ऑफिस आकर काम नहीं करने वाले कर्मचारियों को दी चेतावनी
स्काईडांस ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि उन्हें अब पूरे समय ऑफिस आकर काम करना होगा, नहीं तो वे कंपनी छोड़ सकते हैं। CNBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह बड़ा बदलाव ऐसे समय आया है, जब एलन मस्क ने कथित तौर पर कंपनी में करीब एक अरब डॉलर (करीब 95 अरब रुपये) का निवेश किया है।
यह कदम खर्च कम करने की बड़ी कोशिश का हिस्सा है। खासकर इसलिए क्योंकि हाल ही में स्काईडांस का वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के साथ विलय हुआ है और उस पर 80 अरब डॉलर (करीब 7,600 अरब रुपये) से ज्यादा का कर्ज भी चढ़ गया है।
6 अरब डॉलर बचाने का लक्ष्य
स्काईडांस अगले 3 सालों में 6 अरब डॉलर (करीब 550 अरब रुपये) की बचत करना चाहती है। यह बचत तकनीक को बेहतर बनाकर, सोच-समझकर खरीददारी करके और अपनी संपत्तियों को ठीक से मैनेज करके की जाएगी।
विलय के बाद इस नई कंपनी में करीब 53,000 कर्मचारी होंगे। इस कदम से टीम वर्क को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है क्योंकि सभी लोग इस नई कंपनी में मिलकर काम करेंगे।