SK हाईनिक्स ने कर्मचारियों के साथ सुलझाया बोनस विवाद
मेमोरी चिप्स बनाने वाली बड़ी कंपनी SK हाईनिक्स ने अपने कर्मचारियों के साथ महीनों से चले आ रहे बोनस विवाद को खत्म कर दिया है।
नए समझौते के मुताबिक, कर्मचारियों को उनके मुनाफे में हिस्सेदारी वाले बोनस का आधा हिस्सा नकद में मिलेगा और बाकी आधा कंपनी के शेयरों के तौर पर दिया जाएगा।
यह कंपनी के पहले के प्रस्ताव से ज्यादा नकद है। इस फैसले से सभी कर्मचारी प्रेरित रहेंगे और दफ्तर के माहौल में किसी तरह की खटास नहीं आएगी।
यूनियन ने समझौते को दी मंजूरी
यूनियन के आधे से ज्यादा सदस्यों ने इस समझौते के पक्ष में वोट किया है। इस समझौते से कर्मचारियों के लिए एक ऐसी व्यवस्था भी पक्की हुई है, जिसके तहत उन्हें 10 साल तक कंपनी के सालाना ऑपरेटिंग मुनाफे का 10 फीसदी हिस्सा मिलता रहेगा।
अगर, SK हाईनिक्स को कभी नुकसान होता है तो कर्मचारी अपने वेतन का 3 फीसदी हिस्सा अस्थायी रूप से टाल देंगे, लेकिन स्थिति सुधरने पर उन्हें यह रकम चुका दी जाएगी।
इस समझौते के फाइनल होने से कंपनी अब बिना किसी रुकावट के एनवीडिया जैसी बड़ी AI कंपनियों के लिए अहम चिप्स की सप्लाई जारी रख पाएगी।