SK हाईनिक्स और TSMC जैस बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शेयर के दाम गिरने के बाद निवेशक अब उभरते बाजारों की तरफ देख रहे हैं।
MSCI डेवलपिंग-कंट्री इंडेक्स भले ही अभी 7 महीने के निचले स्तर पर है, फिर भी ये बाजार अपनी कम कीमतों और ज्यादा लाभांश की वजह से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। सीधे शब्दों में कहें तो यहां निवेशकों को अपने पैसे का बेहतर मोल मिल रहा है।
ज्यादा कमाई वाले बाजारों पर नजर
पोर्टफोलियो मैनेजर अब चीन, हांगकांग और दक्षिण अमेरिका जैसी जगहों पर ज्यादा कमाई वाले निवेश के विकल्प तलाश रहे हैं। अभी दक्षिण अमेरिका की यूटिलिटीज कंपनियां चीन के कंज्यूमर गुड्स और यूरोप की वित्तीय कंपनियां खास तौर पर आकर्षक लग रही हैं। भारत का निफ्टी 50 तो 6 नवंबर को 2 फीसदी ऊपर चढ़ा, जिससे यह साफ है कि AI शेयर में गिरावट का असर हर बाजार पर नहीं पड़ रहा है।