राजस्थान की कपड़ा कंपनी सीताराम डेनिम्स ला रही IPO, SEBI में दाखिल किया आवेदन
राजस्थान की कपड़ा बनाने वाली कंपनी सीताराम डेनिम्स इंडिया अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए उसने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास कागजात जमा कर दिए हैं।
कंपनी की योजना 3.09 करोड़ शेयर लाने की है। इनमें से ज्यादातर नए शेयर होंगे, जबकि कुछ शेयर मौजूदा प्रमोटर बेचेंगे। यह भी संभावना है कि कंपनी IPO से पहले प्लेसमेंट (प्री-IPO प्लेसमेंट) भी कर सकती है, जिससे शेयरों की आखिरी संख्या में बदलाव हो सकता है।
40 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाएगी
IPO से मिलने वाले पैसों का एक बड़ा हिस्सा कंपनी 40 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने में इस्तेमाल करेगी। साथ ही भीलवाड़ा में एक नई कपड़ा निर्माण फैक्ट्री लगाने पर 41.3 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
कंपनी ने 23.2 करोड़ रुपये कार्यशील पूंजी के लिए भी रखे हैं। बाकी पैसा कंपनी के सामान्य कारोबारी जरूरतों को पूरा करने में लगाया जाएगा।
हाल में कंपनी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। पिछले वित्त वर्ष में इसको 24.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जबकि कुल कमाई 242.4 करोड़ रुपये रही थी।