टाटा ट्रस्ट पर चल रही चैरिटी कमिश्नर की जांच के नतीजे टाटा संस में लाएंगे बदलाव
बिज़नेस
टाटा संस में करीब 66 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले सर रतन टाटा ट्रस्ट महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर की जांच के घेरे में हैं।
पिछले साल ट्रस्टों के कामकाज और हितों के टकराव की आशंकाओं को लेकर कुछ चिंताएं जताई गई थीं, जिसके बाद यह जांच शुरू हुई है।
इस जांच की वजह से पहले ही कई अहम बोर्ड मीटिंग्स में देरी हुई है और यहां तक कि टाटा संस की आम सालाना बैठक (AGM) पर भी इसका असर पड़ा है।
बदल सकता है नेतृत्व
यह जांच केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं है। इसके नतीजे टाटा ट्रस्ट्स की लीडरशिप में बड़ा बदलाव ला सकते हैं और टाटा संस पर उनके नियंत्रण को भी प्रभावित कर सकते हैं।
बता दें कि टाटा संस भारत के सबसे ताकतवर कारोबारी समूहों में से एक है। इस जांच का अंतिम फैसला बताएगा कि इन दोनों बड़े संगठनों का भविष्य कैसा होगा?