LOADING...
चांदी की कीमत में आई 6 प्रतिशत की गिरावट, सोना इतना हुआ सस्ता
चांदी की कीमत में आई 6 प्रतिशत की गिरावट

चांदी की कीमत में आई 6 प्रतिशत की गिरावट, सोना इतना हुआ सस्ता

Feb 06, 2026
11:57 am

क्या है खबर?

चांदी की कीमतों में आज (6 फरवरी) फिर गिरावट देखने को मिल रही है, वहीं सोने के दाम भी कमजोर पड़े हैं। आज MCX पर चांदी करीब 6 प्रतिशत टूटकर 2,29,187 रुपये प्रति किलो तक आ गई। इसी दौरान MCX गोल्ड लगभग 2 प्रतिशत गिरकर 1,49,396 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। लगातार दूसरे सेशन में आई इस गिरावट से निवेशकों की चिंता बढ़ी है और बाजार में सतर्कता का माहौल बना हुआ है।

वजह

कमजोर ग्लोबल संकेत बने बड़ी वजह

चांदी और सोने की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह कमजोर वैश्विक संकेत हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में टेक्नोलॉजी शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली है। इसके साथ ही, अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है, जिससे डॉलर में तय होने वाली कमोडिटीज दूसरी करेंसी वालों के लिए महंगी हो गईं। इसी दबाव के चलते कॉमेक्स पर भी चांदी और सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसका असर घरेलू बाजार पर साफ दिखा है।

जोखिम

जोखिम और तेज उतार-चढ़ाव

वैश्विक बाजार में जोखिम से बचने का रुझान भी कीमती धातुओं पर भारी पड़ रहा है। हाल के हफ्तों में चांदी और सोने में तेज तेजी आई थी, लेकिन अब उसी तेजी के बाद तेजी से गिरावट देखने को मिल रहा है। चांदी में उतार-चढ़ाव ज्यादा रहता है, इसलिए गिरावट भी तेज होती है। इस तेज मूवमेंट की वजह से निवेशक फिलहाल सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।

Advertisement

संकेत

आगे निवेशकों के लिए क्या संकेत?

कीमतों में गिरावट के बावजूद लंबे समय के नजरिए से सोना और चांदी अभी भी बहुत ज्यादा अहम माने जाते हैं। बाजार जानकारों के मुताबिक, मौजूदा गिरावट तकनीकी करेक्शन जैसी है और ऐसे में निवेशकों को घबराहट में फैसला लेने से बचना चाहिए। एकमुश्त निवेश करने के बजाय किस्तों में निवेश करना बेहतर हो सकता है। आगे की चाल वैश्विक बाजार, डॉलर की मजबूती और आर्थिक संकेतों पर निर्भर करती रहेगी।

Advertisement