Page Loader
यूनिकॉर्न क्लब में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला हैं राधिका घई, जानिए इनकी संपत्ति
राधिका घई का जन्म एक सैन्य परिवार में हुआ था

यूनिकॉर्न क्लब में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला हैं राधिका घई, जानिए इनकी संपत्ति

Oct 08, 2023
11:04 am

क्या है खबर?

राधिका घई यूनिकॉर्न क्लब में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय महिला और ऑनलाइन मार्केटप्लेस शॉपक्लूज की सह-संस्थापक हैं। उनका जन्म दिल्ली में एक सैन्य परिवार में हुआ था, जिसके कारण इनकी स्कूली शिक्षा देश के अलग-अलग शहरों में पूरी हुई। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के वॉशिंगटन विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और MBA की पढ़ाई पूरी की। MBA के बाद उन्होंने पब्लिक रिलेशन और एडवरटाइजिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

करियर

राधिका घई का करियर

अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने पब्लिक रिलेशन और एडवरटाइजिंग के क्षेत्र में काम किया। इस दौरान उन्हें गोल्डमैन सैश और नॉर्डस्ट्रॉम जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में काम करने का बहुमूल्य अनुभव मिला। फैशन और लाइफस्टाइल के प्रति उनके लगाव ने उन्हें NRI महिलाओं के लिए एक सोशल कंटेंट पोर्टल लॉन्च करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़ अपने पति संदीप अग्रवाल के साथ मिलकर 2012 में ऑनलाइन मार्केटप्लेस शॉपक्लूज की स्थापना की।

संपत्ति

राधिका घई की संपत्ति

शॉपक्लूज की लोकप्रियता बढ़ी और 2016 की शुरुआत में कंपनी ने यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल किया और भारत की चौथी यूनिकॉर्न कंपनी बन गई। वर्तमान में शॉपक्लूज के पास 3 करोड़ से भी अधिक खरीदार और लगभग 6 लाख व्यापारी हैं, जो हर महीने लगभग 40 लाख प्रोडक्ट बेचते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, राधिका की अनुमानित संपत्ति 90 करोड़ रुपये है। उन्हें 2016 में आउटलुक बिजनेस अवार्ड में आउटलुक बिजनेस वूमेन ऑफ द वर्ल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया था।