शिवामी ने मुंबई में खोला भारत का पहला जेमिनी एंटरप्राइज सेंटर
क्लाउड और IT समाधान प्रदाता कंपनी शिवामी ने मुंबई में देश का पहला जेमिनी एंटरप्राइज एक्सपीरियंस सेंटर शुरू किया है। यहां कारोबारी गूगल क्लाउड द्वारा संचालित क्लाउड टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डाटा एनालिटिक्स की नई खूबियों को खुद इस्तेमाल करके देख सकते हैं।
यह सेंटर डिजिटल बदलाव को आसान बनाने के लिए बनाया गया है। यहां कंपनियां विशेषज्ञों से जुड़कर हेल्थकेयर, रिटेल और एजुकेशन जैसे कई क्षेत्रों में वास्तविक तकनीकी प्रदर्शन देख सकती हैं।
विचारों काे प्रमाणित करने का मिलेगा मौका
यहां संगठन अपने विचारों को परख सकते हैं, जेमिनी AI मॉडल्स को खुद आजमा सकते हैं और विशेषज्ञों के साथ मिलकर अपनी बदलाव की रणनीति तैयार कर सकते हैं।
शिवामी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक पुनीत ठक्कर बताते हैं कि यह सेंटर टीमों को अपने विचारों को प्रमाणित करने और साथ मिलकर समाधान तैयार करने का अवसर देता है।
दूसरी तरफ, गूगल क्लाउड इंडिया के SMB इंडिया प्रमुख अभिनव किशोर ने बताया कि इनोवेशन वर्कशॉप्स के जरिए नई तकनीकें खोजने के लिए यह एक जीवंत केंद्र है।