HDFC बैंक के नेतृत्व में बदलाव के बीच शेयरों में 2 फीसदी का उछाल
HDFC बैंक के शेयर सोमवार (31 अगस्त) को 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। यह तब हुआ, जब बैंक के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) शशिधर जगदीशन ने 26 अक्टूबर को अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया।
अब बैंक का बोर्ड नए मुखिया की तलाश तेजी से कर रहा है। इसमें बैंक के अंदरूनी लोगों के साथ-साथ बाहर के नए चेहरों पर भी नजर डाली जा रही है।
CEO बनने की दौड़ में ये 2 नाम सबसे आगे
इस दौड़ में मौजूदा उप प्रबंध निदेशक कैजाद भरूचा और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पूर्व चेयरमैन दिनेश खारा का नाम सबसे आगे चल रहा है।
हालांकि, इस नेतृत्व बदलाव को लेकर विश्लेषकों की राय अलग-अलग है। कुछ का मानना है कि अगर, बैंक अपनी रणनीति में सुधार करता है तो इसमें बड़ी ग्रोथ की संभावना है, वहीं कुछ विश्लेषकों को थोड़े समय के लिए दिक्कतें आने की चिंता है।
इसके बावजूद, जब बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरे, तब भी HDFC बैंक के शेयरों ने बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया। यह इस बात का संकेत है कि एक मुश्किल साल के बाद निवेशक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आगे क्या होगा?