शेयरधारकों ने उबर बोर्ड के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामलों की अनदेखी को लेकर किया मुकदमा
शेयरधारकों ने उबर बोर्ड के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। उनका आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों ने चालकों से जुड़े यौन उत्पीड़न और उत्पीड़न के मामलों को ठीक से न संभालने की चेतावनियों को नजरअंदाज किया।
सैन फ्रांसिस्को में दायर इस मुकदमे में 1 जून तक के 3,571 मुकदमों का हवाला दिया गया है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
शेयरधारकों ने की मुआवजे की मांग
शेयरधारकों ने उबर पर विकलांग यात्रियों के साथ भेदभाव करने और गलत बिलिंग करने के पुराने मामलों को भी सामने लाया है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) दारा खोसरौशाही समेत शीर्ष अधिकारियों पर नियमों का पालन न करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने मुआवजे की मांग की है।
अब 40 फीसदी से भी कम यूजर उबर के सुरक्षा उपायों पर भरोसा करते हैं। इन नकारात्मक खबरों के चलते सितंबर, 2025 से कंपनी के शेयर 25 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए हैं। अभी तक उबर ने इस मामले पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।