Page Loader
शेयरचैट फाउंडर अंकुश सचदेवा ने 17 बार असफल होकर खड़ा किया बिजनेस, जानिए उनकी संपत्ति
अंकुश सचदेवा की कंपनी शेयरचैट का मुख्यालय बैंगलोर में है (तस्वीर: ट्विटर/@Investclubsv)

शेयरचैट फाउंडर अंकुश सचदेवा ने 17 बार असफल होकर खड़ा किया बिजनेस, जानिए उनकी संपत्ति

May 09, 2023
06:24 pm

क्या है खबर?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शेयरचैट के फाउंडर अंकुश सचदेवा भारत के प्रमुख व्यवसायी हैं। उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा पूरी करने के बाद 2011 में IIT कानपुर में दाखिला लिया। IIT से कंप्यूटर साइंस में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट में 1 साल तक इंटर्नशिप की। पढ़ाई के बाद उन्होंने 17 स्टार्टअप शुरू किए, लेकिन वे सभी विफल रहे। इसके बाद 18वें प्रयास में उन्होंने 2015 में शेयरचैट ऐप को लॉन्च किया।

संपत्ति

अंकुश सचदेवा की संपत्ति

अंकुश सचदेवा की कंपनी शेयरचैट का मुख्यालय बेंगलुरू में है और इसके पास 35 करोड़ से अधिक मासिक सक्रिय यूजर्स हैं। शेयरचैट में 2,500 से अधिक कर्मचारी भी कार्यरत हैं और यह प्लेटफॉर्म वर्तमान में हिंदी, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी, तेलुगु, तमिल, बंगाली, ओडिया, कन्नड़, असमिया, हरियाणवी, राजस्थानी, भोजपुरी और अंग्रेजी सहित 15 भाषाओं में उपलब्ध है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अंकुश की अनुमानित संपत्ति 766 करोड़ रुपये है।