शांति इनऑर्गेनिक्स के शेयर खरीदने वालों ने पहले ही दिन कमाया 90 फीसदी मुनाफा
शांति इनऑर्गेनिक्स के शेयरों ने बाजार में आते ही जबरदस्त धूम मचाई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) लघु मध्यम उद्योग (SME) प्लेटफॉर्म पर कंपनी के ये शेयर 83 रुपये की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) कीमत से सीधे 90 फीसदी की शानदार उछाल के साथ 157.70 रुपये पर खुले।
निवेशकों ने इस IPO को लेकर उत्साह दिखाया। यही वजह है कि केवल 3 दिनों में ही यह 142.17 गुना सब्स्क्राइब हो गया। इस खरीदारी की होड़ में सबसे आगे गैर-संस्थागत निवेशक रहे।
सल्फर-आधारित केमिकल्स करती है निर्माण
शांति इनऑर्गेनिक्स का पूरा कारोबार सल्फर आधारित रसायनों पर टिका है। इन रसायनों का इस्तेमाल खाने-पीने की चीजों की प्रोसेसिंग, दवाइयां बनाने और पानी साफ करने जैसे कई जरूरी कामों में होता है।
गुजरात में कंपनी की एक उत्पादन फैक्टरी है। पिछले साल बावल में एक नया प्लांट स्थापित होने के बाद अब सालाना 18,000 टन रसायनों का उत्पादन किया जा सकता है।