SFC एनवायर्नमेंटल ने एंकर निवेशकों से जुटाए 200 करोड़ रुपये
SFC एनवायर्नमेंटल टेक्नोलॉजीज ने अपने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) से पहले एंकर निवेशकों से 200 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।
कंपनी के शेयर गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल और SBI म्यूचुअल फंड जैसे बड़े निवेशकों ने 330 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे हैं। यह IPO अब 29 अक्टूबर तक आम निवेशकों के लिए खुला है, जिससे इसमें और लोगों को निवेश करने का मौका मिलेगा।
मूल्यांकन 3,233 करोड़ रुपये आंका
कंपनी के शेयर का प्राइस बैंड 313 से 330 रुपये के बीच रखा गया है। इस ऊपरी सीमा पर SFC का कुल मूल्यांकन लगभग 3,233 करोड़ रुपये आंका गया है।
यह नए शेयरों से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल मुख्य रूप से अपने कर्ज चुकाने और अपनी कार्यशील पूंजी बढ़ाने के लिए करेगी। SFC की स्थापना 2005 में मुंबई में हुई थी। यह कंपनी अपशिष्ट जल उपचार (वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट) के लिए C-टेक जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने के लिए जानी जाती है। कंपनी ने 3 नवंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होने का लक्ष्य रखा है।