SFC एनवायरनमेंटल के शेयर 7.61 फीसदी बढ़त के साथ हुए लिस्ट
SFC एनवायरनमेंटल टेक्नोलॉजीज ने शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की है। कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 355.10 रुपये पर लिस्ट हुए है, जो इसके 330 रुपये की इश्यू प्राइस से 7.61 फीसदी ज्यादा है।
कंपनी की यह लिस्टिंग उम्मीद से काफी बेहतर रही और इसने निवेशकों का खूब ध्यान खींचा।
QIB की तरफ से मिला 18.81 गुना सब्सक्रिप्शन
यह आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) 27 से 29 अक्टूबर तक खुला था और इसे निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली। खासकर, योग्य संस्थागत खरीदार (QIB) ने अपने हिस्से के लिए 18.81 गुना ज्यादा बोलियां लगाईं। SFC कंपनी वेस्टवॉटर और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए समाधान बनाने का काम करती है।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जिन निवेशकों को IPO में शेयर मिले हैं, वे उन्हें लंबे समय तक होल्ड कर सकते हैं क्योंकि इससे उन्हें अच्छा रिटर्न मिल सकता है, वहीं जो नए निवेशक इसमें एंट्री करना चाहते हैं, उन्हें फिलहाल कीमतों के स्थिर होने का इंतजार करना चाहिए।