असम, हरियाणा, गुजरात और छत्तीसगढ़ जैसे कई राज्य अपनी सरकारी बिजली कंपनियों के लिए आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने पर विचार कर रहे हैं।
दूसरी तरफ, महाराष्ट्र अपनी बिजली कंपनी महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) को मार्च तक या वित्त वर्ष 2028 की पहली तिमाही में शेयर बाजार में लिस्ट करवा सकता है।
इन सबका मकसद साफ है कि इन कंपनियों के लिए पैसा जुटाना और उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना। केंद्रीय ऊर्जा सचिव पंकज अग्रवाल ने बताया कि ऐसे कदम उठाने से देशभर की बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के कामकाज और उनकी आर्थिक हालत में सुधार आएगा।
प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने पर भी फोकस
महाराष्ट्र अपनी बिजली कंपनी को मार्च तक या वित्त वर्ष 2028 की शुरुआत में लिस्ट कराने का लक्ष्य लेकर चल रहा है, वहीं असम की योजना है कि वह पहले अपनी बिजली उत्पादन कंपनी का IPO लाए, फिर दूसरी कंपनियों की बारी आएगी।
इसी बीच, केंद्र सरकार प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने पर जोर दे रही है। देश में अभी भी 7 करोड़ ऐसे मीटर लगाने बाकी हैं। इन मीटर्स का मकसद बिजली के बिल से जुड़ी दिक्कतों को खत्म करना और बिजली कंपनियों की कमाई बढ़ाना है।
इन सभी बदलावों का मुख्य उद्देश्य डिस्कॉम के कामकाज और वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाना है। प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाना इसी दिशा में एक अहम पहल है।