सोमवार (16 नवंबर) को शेयर बाजार में थोड़ी नरमी दिखी। सेंसेक्स अपने ऊपरी स्तर से 400 अंक नीचे आ गया और निफ्टी भी 25,250 के स्तर से नीचे फिसल गया।
यह गिरावट ज्यादातर निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण हुई क्योंकि बाजार में हाल ही में काफी तेजी देखने को मिली थी।
हालांकि, दोपहर तक दोनों ही प्रमुख इंडेक्स पूरे दिन के लिए बढ़त में थे, लेकिन सुबह के मुकाबले उनकी तेजी थोड़ी कम हो गई थी।
विश्लेषकों ने दी यह सलाह
इस दौरान बाजार में मिला-जुला माहौल बना रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की गिरावट देखने को मिली, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 37 फीसदी से ज्यादा शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।
एक तरफ जहां सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक लगभग एक फीसदी की बढ़त बनाने में कामयाब रहे, वहीं मेटल शेयरों में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।
बाजार जानकारों का मानना है कि अगर, निफ्टी 24,700 के ऊपर टिका रहता है तो यह मौजूदा गिरावट निवेशकों के लिए खरीदारी का एक अच्छा मौका हो सकती है।