भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) जैसे बड़े शेयर बाजार संस्थानों में प्रबंध निदेशक (MD) के कार्यकाल को 12 साल तक सीमित करने का प्रस्ताव दिया है।
इसका मकसद है कि किसी एक व्यक्ति के हाथ में बहुत ज्यादा ताकत न आए और बड़े पदों पर बदलाव आसानी से हो सकें।
अगर, यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो कुछ बड़े नाम वाले MD को उम्मीद से पहले ही अपना पद छोड़ना पड़ सकता है।
आशीष कुमार चौहान जुलाई में छोड़ सकते हैं पद
NSE के MD आशीष कुमार चौहान को अगले साल जुलाई में अपना पद छोड़ना पड़ सकता है। इसकी वजह यह है कि BSE में उनका पुराना लंबा कार्यकाल भी इस सीमा में गिना जाएगा।
दूसरी तरफ, BSE के MD सुंदरारमन राममूर्ति इन नए नियमों के तहत 65 साल की उम्र के बाद भी अपने पद पर बने रह सकते हैं। इस योजना में सभी ऐसे संस्थानों के लिए 12 साल की सीमा तय की गई है।
साथ ही जो व्यक्ति संशोधन लागू होने की तारीख तक MD के रूप में काम कर रहे हैं, उन्हें पद छोड़ने के लिए 15 साल का 'ट्रांजिशन पीरियड' दिया जाएगा। इससे बदलाव धीरे-धीरे होंगे और अधिकारियों को बिना किसी दिक्कत के जिम्मेदारी सौंपने का समय मिल जाएगा।