NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / SEBI ने अभिनेता अरशद वारसी पर लगाया प्रतिबंध, जानिए क्या है मामला
    अगली खबर
    SEBI ने अभिनेता अरशद वारसी पर लगाया प्रतिबंध, जानिए क्या है मामला
    SEBI ने अभिनेता अरशद वारसी पर लगाया प्रतिबंध

    SEBI ने अभिनेता अरशद वारसी पर लगाया प्रतिबंध, जानिए क्या है मामला

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    May 30, 2025
    11:42 am

    क्या है खबर?

    भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी पर 1 साल के लिए शेयर बाजार में कारोबार करने से प्रतिबंध लगा दिया है।

    उनकी पत्नी और भाई को भी इसी अवधि के लिए रोका गया है। यह कार्रवाई साधना ब्रॉडकास्ट लिमिटेड (SBL) के शेयरों से जुड़े एक हेरफेर मामले में की गई है।

    SEBI का आरोप है कि वारसी और उनके परिवार ने शेयर की कीमतें बढ़ाने में शामिल योजना में भाग लिया।

    आरोप

    शेयर की कीमतें बढ़ाकर निवेशकों को गुमराह किया

    SEBI की जांच में सामने आया कि SBL कंपनी के शेयर की कीमतें यूट्यूब वीडियो और पेड मार्केटिंग की मदद से कृत्रिम रूप से बढ़ाई गईं।

    इसके पीछे 'पंप एंड डंप' रणनीति थी, जहां पहले शेयर का प्रचार किया गया और बाद में ऊंचे दामों पर बेच दिया गया।

    व्हाट्सऐप चैट से पता चला कि वारसी और उनके परिवार को इसमें पैसे ट्रांसफर करने की योजना थी। इस अभियान से कई आम निवेशक ठगे गए।

    जुर्माना 

    जुर्माना और अवैध कमाई की वापसी का आदेश

    SEBI ने गौरव गुप्ता को योजना का सबसे बड़ा लाभार्थी पाया, जिसने 18.33 करोड़ रुपये कमाए। मनीष मिश्रा पर 5 करोड़, जतिन शाह पर 1 करोड़ और कई अन्य पर 2-2 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है।

    साधना बायो ऑयल्स ने भी 9.41 करोड़ रुपये कमाए। SEBI ने सभी से यह अवैध कमाई वापस लेने का आदेश दिया है। वारसी परिवार से 1.05 करोड़ रुपये की वसूली के निर्देश दिए गए हैं।

    कार्रवाई

    यूट्यूब चैनलों की भूमिका और सख्त कार्रवाई

    SEBI ने पाया कि 5 यूट्यूब चैनल (द एडवाइजर, मिडकैप कॉल्स, प्रॉफिट यात्रा, मनीवाइज और इंडिया बुलिश) ने इस गलत प्रचार में सहयोग किया।

    इन चैनलों ने कंपनी की झूठी वित्तीय स्थिति बताकर लोगों को गुमराह किया। SEBI ने 7 लोगों पर 5 साल और 54 अन्य पर 1 साल का प्रतिबंध लगाया है।

    यह कार्रवाई भविष्य में शेयर बाजार में धोखाधड़ी से बचाव के लिए एक सख्त संदेश मानी जा रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    SEBI
    अरशद वारसी
    शेयर बाजार समाचार

    ताज़ा खबरें

    SEBI ने अभिनेता अरशद वारसी पर लगाया प्रतिबंध, जानिए क्या है मामला SEBI
    कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने कहा- भारत के साथ टूटे संबंध जोड़ने को तत्पर कनाडा
    लंदन: मैडम तुसाद में बनाया गया मोम का 'सॉसेज रोल', क्या है खास? लंदन
    यूट्यूब शॉर्ट्स में जोड़ा जाएगा गूगल लेंस, वीडियो में दिख रही चीजें सर्च कर सकेंगे यूजर्स यूट्यूब

    SEBI

    अडाणी-हिंडनबर्ग मामले की जांच के लिए SEBI ने और वक्त मांगा, जानें कहां पहुंची जांच गौतम अडाणी
    #NewsBytesExplainer: SEBI की रडार पर थीं अडाणी समूह में निवेश करने वाली ऑफशोर कंपनियां, जानें मामला  अडाणी समूह
    टाटा टेक्नोलॉजीज के IPO का रास्ता साफ, SEBI से मिली मंजूरी टाटा मोटर्स
    ओला इलेक्ट्रिक जल्द लॉन्च करेगी IPO, ये है कंपनी का प्लान ओला

    अरशद वारसी

    अमिताभ के बारे में अरशद ने कहा- लॉन्च करने के बाद उन्होंने मुझे सपोर्ट नहीं किया बॉलीवुड समाचार
    'जीवन बीमा योजना' में पहली बार डबल रोल में दिखेंगे अरशद वारसी बॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? 'मुन्ना भाई MBBS' के बाद आठ महीने तक बेरोजगार रहे अरशद बॉलीवुड समाचार
    इन फिल्मों ने अरशद वारसी को बनाया कॉमेडी किंग बॉलीवुड समाचार

    शेयर बाजार समाचार

    भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच शेयर बाजार में सेंसेक्स 800 अंक टूटा, क्या हैं गिरावट की वजहें? सेंसेक्स
    भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव, क्या देश से FPI निवेश पलटेगा रुख? पाकिस्तान समाचार
    भारत-पाकिस्तान संघर्ष से डिफेंस शेयरों में उछाल, आइडियाफोर्ज में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी पाकिस्तान समाचार
    भारत-पाकिस्तान संघर्ष से शेयर बाजार में भारी गिरावट, 880 अंक टूटा सेंसेक्स सेंसेक्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025