SEBI की स्टॉक ब्रोकर्स के लिए नियमों में बदलाव की तैयारी
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने हाल ही में भारत के फाइनेंशियल मार्केट को ज्यादा सुरक्षित और लोगों के लिए आसान बनाने के लिए कुछ बड़े प्रस्ताव रखे हैं।
बोर्ड स्टॉक ब्रोकर्स के लिए नए नियम बनाने की तैयारी में है। इन नियमों का पालन ब्रोकर के आकार, क्लाइंट बेस और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर निर्भर करेगा। इसका मतलब है कि छोटे ब्रोकर्स पर बड़े खिलाड़ियों जैसे नियम नहीं थोपे जाएंगे।
AI सैंडबॉक्स लाने की योजना
इसके साथ ही SEBI टोकनाइज्ड कॉरपोरेट बॉन्ड्स लाने की भी सोच रहा है। इससे लोग स्टॉक्स के अलावा बॉन्ड्स में भी ज्यादा आसानी और तेजी से ट्रेडिंग कर पाएंगे।
एक AI सैंडबॉक्स बनाने की भी योजना है। यह एक सुरक्षित माहौल होगा, जहां नई फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी को मार्केट की स्थिरता को खतरे में डाले बिना आजमाया जा सकेगा।
इन सभी कदमों का मकसद मार्केट में लोगों की भागीदारी बढ़ाना और सेटलमेंट से जुड़े जोखिमों को कम करना है। साथ ही इससे सभी के लिए काम और ज्यादा सुगम हो जाएगा।