SBI के ग्राहकों को 15 अक्टूबर से ज्यादा चुकानी होगी लोन की किस्त
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में रेपो रेट बढ़ा दी है, जिसके बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी अपनी कर्ज की दरें बढ़ा दी हैं। इसका सीधा असर आपकी लोन EMI पर पड़ेगा और वह बढ़ सकती है।
15 अक्टूबर से बैंक का एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (EBLR) 8.15 फीसदी और रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) 7.75 फीसदी तय की गई है। ऐसे में अगर, आपका कोई लोन इन दरों से जुड़ा है तो समझ लीजिए कि आपकी मासिक किस्तें बढ़ने वाली हैं।
बैंक ने MCLR में भी की बढ़ोतरी
SBI ने अपनी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में भी बदलाव किया है। इसके तहत 3 महीने का MCLR अब 8.40 फीसदी, 6 महीने का 8.75 फीसदी और एक साल का 8.85 फीसदी हो गया है।
इसी तरह, 2 और 3 साल के MCLR भी बढ़कर 8.90 फीसदी और 8.95 फीसदी हो गए हैं। आपकी EMI में कितनी बढ़ोतरी होगी, यह आपके लोन के प्रकार और उसके रीसेट शेड्यूल पर निर्भर करता है।