भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक महाप्रबंधक (GM) और मुख्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अधिकारी के लिए भर्तियां निकाली हैं, जिन्हें सालाना 1.6 करोड़ रुपये तक का वेतन पैकेज मिल सकता है।
बैंक अपनी टेक और AI क्षमताएं बढ़ाने के लिए 6 नए विशेषज्ञों को जोड़ना चाहता है और यह उसी योजना का हिस्सा है।
चुने गए उम्मीदवार का पैकेज उनके अनुभव, मौजूदा वेतन और तैनाती की जगह के हिसाब से तय होगा। GM पद के लिए अधिकतम पैकेज में 90 फीसदी निश्चित वेतन और 10 फीसदी वेरिएबल पे शामिल होगा। इस पहल से एसबीआई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहता है।
उम्मीदवारों के लिए क्या है शैक्षणिक योग्यता?
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 30 सितंबर तक 40 से 55 साल के बीच होनी चाहिए। उनके पास बैंकिंग, फाइनेंस, इंश्योरेंस या IT सेक्टर में कम से कम 15 साल का अनुभव होना जरूरी है, जिसमें से कम से कम 3 साल का अनुभव AI टीमों की अगुवाई करने का हो।
शैक्षिक योग्यता में इंजीनियरिंग या कंप्यूटर में BE, बीटेक या एमटेक की डिग्री, सांख्यिकी या कंप्यूटर साइंस में स्नातकोत्तर डिग्री या MCA और फाइनेंस में MBA शामिल हैं।