SBI फंड्स के IPO की लिस्टिंग पर 16 फीसदी मुनाफे की उम्मीद
बिज़नेस
देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजर कंपनी SBI फंड्स मैनेजमेंट का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) 14 जुलाई को लॉन्च होगा। यह IPO 16 जुलाई तक खुला रहेगा।
कंपनी ने अपने हर शेयर की कीमत 545 से 574 रुपये के बीच तय की है। इस ऑफर के तहत SBI और अमुंडी मिलकर 20 करोड़ से भी ज्यादा शेयर बेच रहे हैं।
अगर, आप इसमें पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो आम निवेशक कम से कम 26 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम 89 रुपये
इस IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम अभी 89 रुपये प्रति शेयर चल रहा है। इस हिसाब से अंदाजा लगाया जा रहा है कि जब यह शेयर 21 जुलाई को बाजार में लिस्ट होंगे तो उनके दाम में करीब 16 फीसदी की उछाल देखने को मिल सकती है।
कंपनी ने SBI के शेयरधारकों और अपने कर्मचारियों के लिए कुछ शेयर आरक्षित रखे हैं। इन खास निवेशकों को हर शेयर पर 54 रुपये की छूट भी मिलेगी। यह IPO आम निवेशकों के लिए खुलने से पहले ही SBI फंड्स ने बड़े संस्थागत निवेशकों से 1,655 करोड़ रुपये जुटा लिए थे।