SBI AMC के शेयरों की कीमत का अगले महीने होगा खुलासा
भारत की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) AMC 12 जून को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की मंजूरी मिलने के बाद अब अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की तैयारी में है।यह SBI और अमुंडी इंडिया होल्डिंग की साझा कंपनी है, जो जुलाई में अपने IPO का प्राइस बैंड बताएगी। आम किसी खास स्कीम पर रिटर्न देने वाले म्यूचुअल फंड्स से अलग AMC के शेयर खरीदने से आपको कंपनी की पूरी ग्रोथ में हिस्सेदारी मिलती है।
IPO से शेयरधारकों को मिलेगा पैसा
यह IPO ऑफर फोर सेल (OFS) के तहत आ रहा है, जिसका मतलब है कि इससे जुटाया गया पैसा कंपनी के पास नहीं जाएगा, बल्कि मौजूदा शेयरधारकों को मिलेगा।
SBI AMC की बाजार में बड़ी हिस्सेदारी है और भारत में SIP के जरिए बढ़ते निवेश से इसे काफी फायदा हो रहा है, लेकिन जानकारों का कहना है कि इसमें निवेश करने से पहले इसकी कीमत और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान से परखना जरूरी है।