स्बरबैंक ने इनोप्रोम में AI, डिजिटल टेक्नोलॉजी का किया प्रदर्शन
रूस के सबसे बड़े और 185 साल पुराने बैंक स्बरबैंक ने नई दिल्ली में इनोप्रोम इंडिया में अपनी भविष्य की तकनीकें पेश कीं। उनका मुख्य आइडिया 'डिजिटल माइन' था, जिसका मतलब है कि प्राकृतिक संसाधनों को खोदने की बजाय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एडवांस कंप्यूटिंग के जरिए विकास किया जाए।
यह आयोजन ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन से ठीक पहले हुआ, जिसका मकसद भारत और रूस के बीच व्यापार और तकनीक में साझेदारी को बढ़ावा देना था।
तेज डाटा प्रोसेस करने वाली ऑप्टिकल कंप्यूटिंग की पेश
इस शो का मुख्य आकर्षण एक खनिज के अंदर स्थापित की गई फोटोनिक चिप थी, जिसे डिजिटल युग का नया सोना माना जा रहा है। स्बरबैंक ने एक ऐसी ऑप्टिकल कंप्यूटिंग यूनिट भी दिखाई, जो कम ऊर्जा में बहुत तेजी से डाटा प्रोसेस कर सकती है।
इसके साथ ही उन्होंने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित गीगाएजेंट भी पेश किया, जो अपने आप उबाऊ कागजी काम संभाल सकता है।
भारत और रूस के बीच व्यापार को आसान बनाने के लिए उन्होंने तेज सीमा-पार भुगतान और रुपये में लेन-देन के लिए खास टूल भी पेश किए। इसके अलावा, उन्होंने स्मार्ट होम गैजेट्स और कचरा प्रबंधन के समाधान भी प्रदर्शित किए, जिनका लक्ष्य भारत की शहरी चुनौतियों से निपटना है।