Page Loader
सावित्री जिंदल कभी नहीं गई कॉलेज, लेकिन आज अरबों में है उनकी कुल संपत्ति
सावित्री जिंदल का जन्म 20 मार्च, 1950 को असम में हुआ था

सावित्री जिंदल कभी नहीं गई कॉलेज, लेकिन आज अरबों में है उनकी कुल संपत्ति

Apr 09, 2023
03:32 pm

क्या है खबर?

सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर और मशहूर महिला कारोबारियों में से एक हैं। उनका जन्म 20 मार्च, 1950 को असम के तिनसुकिया में हुआ था। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा तिनसुकिया गांव से पूरी की, लेकिन वह कभी कॉलेज नहीं गईं। 1970 में उनकी शादी जिंदल ग्रुप के संस्थापक ओम प्रकाश जिंदल से हुई। 2005 में हेलीकॉप्टर क्रैश में ओम प्रकाश का निधन हो गया, जिसके बाद सावित्री जिंदल समूह की अध्यक्ष बनीं।

संपत्ति

सावित्री जिंदल की संपत्ति

सावित्री जिंदल कारोबारी होने के साथ राजनेत्री भी हैं। वो हरियाणा सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। सावित्री के मेहनत के कारण आज जिंदल ग्रुप खनन, इस्पात, तेल, गैस और बिजली समेत सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। फोर्ब्स के अनुसार, सावित्री की कुल संपत्ति लगभग 1,391 अरब रुपये है। पिछले साल चीन की फैंग होंगवी को पछाड़कर वो एशिया की सबसे अमीर महिला कारोबारी भी बनी थीं।