माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सत्य नडेला का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शॉपिंग असिस्टेंट ऑनलाइन सामान खरीदने के तरीके को पूरी तरह बदलने वाले हैं।
हाल ही में एक शिखर सम्मेलन में उन्होंने बताया कि कैसे अमेजन ने सितंबर में मेटा के म्यूज (AI शॉपिंग असिस्टेंट) को ब्लॉक कर दिया था।
नडेला ने संकेत दिया कि जो रिटेलर्स इन नए AI टूल्स को नजरअंदाज करेंगे, वे अपने ग्राहक उन प्लेटफॉर्म्स जैसे शॉपिफाई को गंवा सकते हैं, जिनके कैटलॉग तक म्यूज की पहुंच पहले से ही है।
कंपनियां बढ़ा रहीं चेकआउट विकल्प
मेटा ने शॉप पे और पेपाल को भुगतान विकल्पों के तौर पर जोड़ने की योजना का ऐलान किया है, वहीं अमेजन अपनी साइट पर खरीदारी को और भी आसान बनाने के लिए एलेक्सा फॉर शॉपिंग को बढ़ावा दे रही है। इतना ही नहीं योग्य शॉपिफाई मर्चेंट अब ग्राहकों को सीधे माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट के भीतर ही चेकआउट करने की सुविधा दे सकते हैं।
नडेला का मानना है कि रिटेलर्स को अपनी टेक्नोलॉजी को अपडेट करना चाहिए और ग्राहकों से जुड़ने के तरीके पर फिर से सोचना चाहिए।
इसकी वजह यह है कि आने वाले समय में ज्यादातर लोग विज्ञापनों या पुराने तरीके से ब्राउज करने की बजाय AI एजेंट्स का इस्तेमाल करेंगे।