सर्वम AI ने एंटायर नाम की एक कंपनी के साथ हाथ मिलाया है। यह एक कोड होस्टिंग प्लेटफॉर्म है, जिसे गिटहब के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) थॉमस डोम्के ने शुरू किया था।
इस साझेदारी से अब भारत में ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से कोड की समीक्षा की जा सकेगी।
यह कदम उन कंपनियों के लिए बहुत काम का है, जिन्हें कुछ खास नियमों के चलते अपना संवेदनशील कोड भारत में ही रखना पड़ता है।
माडल में है 105 अरब पैरामीटर
सर्वम ने एक बहुत ही ताकतवर AI मॉडल बनाया है, जिसमें 105 अरब पैरामीटर हैं। यह AI भारत में ही पूरी सुरक्षा के साथ कोड की जांच करेगा।
इससे कंपनियों को देश के नियमों का पालन करने में आसानी होगी और उनका खर्च भी नहीं बढ़ेगा। एंटायर का प्लेटफॉर्म पहले ही स्पीड के मामले में अपने बाकी प्रतिद्वंद्वियों से कहीं आगे है।
यह एक सेकेंड में 355 कोड पुश को संभाल सकता है। इसकी शुरुआती यूजर इंफोसिस जैसी बड़ी कंपनियां अपना फीडबैक दे रही हैं, ताकि भारतीय डेवलपर्स के लिए इसे और भी बेहतरीन बनाया जा सके।