सैमसंग के कनेक्टेड अप्लायंसेज दक्षिण-पश्चिम एशिया में तेजी से बढ़े
सैमसंग के स्मार्ट होम अप्लायंस ने दक्षिण-पश्चिम एशिया में खूब रफ्तार पकड़ी है। 2022 से 2025 के दौरान इनकी संख्या 82,000 से बढ़कर 7.32 लाख हो गई है।
कंपनी के ग्लोबल कनेक्टेड डिवाइस में दक्षिण-पश्चिम एशिया की हिस्सेदारी 2022 में 2 फीसदी थी, जो इस साल तक बढ़कर 13 फीसदी हो गई है।
भारतीयों को पसंद आ रहे AI फीचर
युवा भारतीयआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित गैजेट्स की खूब मांग कर रहे हैं। इसी वजह से सैमसंग अपने हाई-एंड स्मार्ट अप्लायंस के साथ-साथ अब ज्यादा किफायती विकल्प भी बाजार में उतार रही है।
भारत में सैमसंग के आधे से ज्यादा अप्लायंस AI से लैस उत्पाद होते हैं और इनमें से ज्यादातर यहीं देश में ही बनाए जाते हैं। AI एनर्जी मोड जैसे बिजली बचाने वाले फीचर्स भारतीय यूजर्स के बीच खास तौर पर पसंद किए जाते हैं। दूसरे देशों के मुकाबले भारतीय ग्राहक इन फीचर्स का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं।