चिप संकट के बीच सैम ऑल्टमैन ने की सैमसंग अधिकारियों से मुलाकात
OpenAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम ऑल्टमैन ने दक्षिण कोरिया में सैमसंग के बड़े अधिकारियों से मुलाकात की है। वैश्विक चिप की कमी अभी भी जारी है, ऐसे में उन्होंने दोनों कंपनियों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने की उम्मीद जताई। 31 अक्टूबर को हुई इस बातचीत में सैमसंग के इलेक्ट्रॉनिक्स, फाइनेंस और बायोटेक से जुड़े करीब 50 वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इन सभी चर्चाओं का मुख्य विषय यह था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अगले 10 सालों में उद्योगों को कैसे नया आकार दे सकता है, कंपनियों के अहम फैसलों पर कैसे असर डाल सकता है और व्यापार के नए अवसर कैसे पैदा कर सकता है?
डाटा सेंटर बनाने पर विचार
यह बैठक उस पहले के समझौते को आगे बढ़ाने के लिए थी, जिसके तहत सैमसंग को OpenAI के 'स्टारगेट' इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मेमोरी चिप्स देने थे।
अब दोनों कंपनियां मिलकर कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स पर भी काम करने की योजना बना रही हैं। इनमें नए AI डाटा सेंटर बनाना शामिल है। इसका मुख्य लक्ष्य बढ़ती प्रतिस्पर्धा के माहौल में सप्लाई चेन को सुरक्षित और मजबूत बनाना है।