LOADING...
सेल्सफोर्स फिर कर रही छंटनी, किन विभागों के कर्मचारियों पर पड़ेगा असर?
सेल्सफोर्स फिर कर रही छंटनी

सेल्सफोर्स फिर कर रही छंटनी, किन विभागों के कर्मचारियों पर पड़ेगा असर?

Jun 10, 2026
04:57 pm

क्या है खबर?

टेक कंपनी सेल्सफोर्स एक बार फिर अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। बिजनेस इंसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, इस छंटनी के तहत करीब 86 कर्मचारियों की नौकरियां प्रभावित होंगी। कैलिफोर्निया में दायर एक रेगुलेटरी दस्तावेज से इसकी जानकारी सामने आई है। इससे पहले जनवरी, 2026 में भी कंपनी लगभग 1,000 पद खत्म कर चुकी थी। हालांकि, सेल्सफोर्स ने अभी तक इस नई छंटनी पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

असर

इन विभागों पर पड़ रहा सबसे ज्यादा असर

रिपोर्ट के मुताबिक, छंटनी का असर सेल्स, टेक्नोलॉजी, प्रोडक्ट और जनरल एडमिनिस्ट्रेशन विभागों पर पड़ रहा है। इसके अलावा, म्यूलसॉफ्ट इंटीग्रेशन सॉफ्टवेयर और मार्केटिंग क्लाउड से जुड़ी टीमों के कुछ कर्मचारियों को भी प्रभावित होने की बात कही गई है। खास बात यह है कि कंपनी के प्रमुख AI प्लेटफॉर्म एजेंटफोर्स पर काम करने वाले कुछ कर्मचारियों के भी इस कटौती की जद में आने की खबर है।

रणनीति

AI रणनीति और एजेंटफोर्स पर बढ़ा फोकस

सेल्सफोर्स पिछले कुछ समय से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित उत्पादों पर अपना फोकस तेजी से बढ़ा रही है। कंपनी का एजेंटफोर्स प्लेटफॉर्म AI एजेंट्स और ऑटोमेशन टूल्स से जुड़ा है, जिसे भविष्य के बड़े कारोबार के रूप में देखा जा रहा है। CEO मार्क बेनिओफ पहले कह चुके हैं कि ग्राहक अब पारंपरिक क्लाउड सेवाओं की बजाय AI आधारित समाधानों में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। इसी वजह से कंपनी अपनी रणनीति में लगातार बदलाव कर रही है।

Advertisement

नाम

कई उत्पादों का नाम भी बदला गया

AI पर बढ़ते जोर के तहत सेल्सफोर्स ने अपने कई उत्पादों को एजेंटफोर्स ब्रांड के तहत पेश करना शुरू कर दिया है। सेल्स को एजेंटफोर्स सेल्स, सर्विस को एजेंटफोर्स सर्विस और प्लेटफॉर्म को एजेंटफोर्स 365 प्लेटफॉर्म नाम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि एजेंटफोर्स सालाना 1 अरब डॉलर (लगभग 95 अरब रुपये) से ज्यादा का रेवेन्यू हासिल कर चुका है। सेल्सफोर्स का मानना है कि आने वाले वर्षों में AI एजेंट्स कारोबारी दुनिया में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

Advertisement