Loading...
सेल्सफोर्स ने भारत में शुरू की छंटनी, प्रभावित कर्मचारियों को क्या कुछ मिलेगा?
सेल्सफोर्स ने भारत में शुरू की छंटनी

सेल्सफोर्स ने भारत में शुरू की छंटनी, प्रभावित कर्मचारियों को क्या कुछ मिलेगा?

Nov 19, 2026
05:40 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी IT कंपनी सेल्सफोर्स ने भारत में भी कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। इससे पहले कंपनी इस साल अमेरिका के कई राज्यों में 5,000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुकी है। भारत में कितने कर्मचारी प्रभावित हुए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, वरिष्ठ पदों पर काम करने वाले कर्मचारियों की नौकरी भी गई है। इस बीच प्रभावित कर्मचारियों को मिलने वाले मुआवजे और दूसरी सुविधाओं की जानकारी सामने आई है।

रहत

प्रभावित कर्मचारियों को क्या कुछ मिलेगा?

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में छंटनी से प्रभावित कुछ कर्मचारियों को करीब 2 महीने की गार्डन लीव दी जा रही है।

इस दौरान कर्मचारी को दफ्तर जाकर काम नहीं करना होगा, लेकिन वह कंपनी के पेरोल पर रहेगा और उसे वेतन मिलता रहेगा। कर्मचारियों को कुछ हफ्तों की अतिरिक्त सैलरी भी दी जा सकती है।

गार्डन लीव के दौरान कंपनी कर्मचारी की रोजमर्रा की जिम्मेदारियां खत्म कर देती है, जबकि नौकरी का रिश्ता तय अवधि तक बना रहता है।

पैकेज

कुछ कर्मचारियों को 21 हफ्ते की सैलरी का पैकेज

कुछ प्रभावित कर्मचारियों ने करीब 21 हफ्ते की सैलरी के बराबर सेवरेंस पैकेज मिलने की बात कही है।

हालांकि, यह सभी कर्मचारियों के लिए तय मुआवजा नहीं है। मिलने वाली अतिरिक्त रकम कर्मचारी के कंपनी में काम करने की अवधि और उसकी लोकेशन जैसे पहलुओं पर निर्भर कर सकती है।

ये जानकारियां कर्मचारियों की गुमनाम पोस्ट और बातचीत पर आधारित हैं। सेल्सफोर्स ने इन पैकेज की शर्तों या रकम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ADVERTISEMENT

अन्य

गार्डन लीव में दूसरी नौकरी जॉइन करने पर रोक

गार्डन लीव के दौरान कर्मचारी को आमतौर पर दूसरी कंपनी में नौकरी शुरू करने की अनुमति नहीं होती।

हालांकि, वह नई नौकरी तलाश सकता है, आवेदन कर सकता है और साक्षात्कार में शामिल हो सकता है। कंपनी इस अवधि में कर्मचारी की गोपनीय जानकारी, तकनीकी विवरण और ग्राहकों से जुड़े रिकॉर्ड तक पहुंच सीमित कर सकती है।

इसका मकसद कारोबारी हितों की रक्षा करना है। दूसरी नौकरी शुरू करने से पहले कर्मचारी को अपने अनुबंध की शर्तें देखनी होती हैं।

ADVERTISEMENT