Page Loader
RP ग्रुप के संस्थापक बी रवि पिल्लई ने गरीबी में की पढ़ाई, आज इतनी है संपत्ति
बी. रवि पिल्लई का जन्म केरल के कोल्लम में हुआ था (तस्वीर: फेसबुक/@drravipillai)

RP ग्रुप के संस्थापक बी रवि पिल्लई ने गरीबी में की पढ़ाई, आज इतनी है संपत्ति

Jun 21, 2023
08:47 pm

क्या है खबर?

RP ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बी रवि पिल्लई जाने-माने भारतीय अरबपति हैं, जो दुबई में रहते हैं। रवि का जन्म 2 सितंबर, 1953 को केरल के कोल्लम में हुआ था। उनके पिता किसान थे और पढाई के दौरान उन्हें आर्थिक कारणों से कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने कोच्चि विश्वविद्यालय से व्यवसाय प्रशासन में मास्टर्स की। इसके बाद न्यूयॉर्क के एक्सेलसियर कॉलेज से दर्शनशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।

संपत्ति

बी. रवि पिल्लई की संपत्ति

पढ़ाई के बाद अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए उन्होंने 1 लाख रुपये उधार लेने का फैसला किया। 1978 में वह सऊदी अरब चले गए, जहां उन्होंने अपनी निर्माण कंपनी, नासिर S अल हजरी कॉर्पोरेशन (NSH) शुरू की। इसके बाद 1992 में उन्होंने RP ग्रुप ऑफ कंपनीज की स्थापना की। बता दें, रवि 100 करोड़ रुपये के एयरबस हेलीकॉप्टर के मालिक होने वाले पहले भारतीय व्यक्ति हैं। फोर्ब्स के अनुसार, इनकी अनुमानित कुल संपत्ति 262 अरब रुपये है।