रोल्स रॉयस की लड़ाकू विमानों के इंजन भारत में बनाने की योजना
मशहूर ब्रिटिश इंजीनियरिंग कंपनी रोल्स रॉयस ने अपनी पहली बोर्ड मीटिंग भारत में की है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) तुफान एर्गिनबिलगिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की।
इस मुलाकात में भारत के रक्षा, एयरोस्पेस और ऊर्जा प्रोजेक्ट्स में रोल्स रॉयस की भागीदारी बढ़ाने पर बात हुई, खासकर एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) के लिए अगली पीढ़ी के लडाकू विमान इंजन के बारे में।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ साझेदारी की योजना
इस बैठक में रोल्स रॉयस के बड़े अधिकारी भारतीय अधिकारियों के साथ मिले। उन्होंने कंपनी के बेंगलुरु स्थित इनोवेशन सेंटर का दौरा भी किया। रोल्स रॉयस, रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर देश में ही एडवांस्ड जेट इंजन बनाना चाहती है।
उनकी योजना है कि वे एक नया टर्बाइन कॉम्प्लेक्स भी लगाएं, जिससे मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा मिलेगा। इसी बीच, फ्रांसीसी कंपनी सैफरान भी इसी प्रोजेक्ट के लिए अपनी पेशकश दे रही है। दरअसल, भारत अपने मौजूदा अमेरिकी सप्लायर्स के अलावा दूसरे भरोसेमंद पार्टनर ढूंढ रहा है।