रिवर ने नेपाल के काठमांडू में खोला अपना पहला अंतरराष्ट्रीय स्टोर
बिज़नेस
बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी रिवर मोबिलिटी ने हाल ही में नेपाल के काठमांडू में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय स्टोर खोला है।
कंपनी ने विशाल ग्रुप के साथ मिलकर अपने फ्लैगशिप इंडी स्कूटर को पहली बार नेपाली सड़कों पर उतारा है। इस स्कूटर की कीमत 3.7 लाख नेपाली रुपये (लगभग 2.3 लाख भारतीय रुपये) तय की गई है।
एक्सेसरीज और सर्विस की सुविधा मिलेगी
काठमांडू में खुले नए स्टोर पर केवल स्कूटर ही नहीं, बल्कि ग्राहकों को स्कूटर से जुड़ी एक्सेसरीज, मर्चेंडाइज और सर्विस सेंटर की सुविधा भी मिलेगी।
रिवर मोबिलिटी की योजना नेपाल के दूसरे शहरों में भी अपना विस्तार करने की है, जो उनकी वैश्विक विस्तार रणनीति का हिस्सा है। भारत में कंपनी के पहले से ही 90 से ज्यादा स्टोर हैं और मार्च, 2028 तक 400 से ज्यादा स्टोर खोलने का लक्ष्य लेकर चल रही है।