Loading...
रिलायंस का जियोहॉटस्टार अब UK, कनाडा और सिंगापुर में चलेगा, खेल आयोजन की नहीं होगी स्ट्रीमिंग
रिलायंस का जियोहॉटस्टार भारत के बाहर अपनी सेवा शुरू करने जा रहा है

रिलायंस का जियोहॉटस्टार अब UK, कनाडा और सिंगापुर में चलेगा, खेल आयोजन की नहीं होगी स्ट्रीमिंग

Sep 02, 2026
07:38 pm

क्या है खबर?

भारतीय कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार ने पहली बार अपने ब्रांड को भारत से बाहर ले जाने का फैसला किया है। कंपनी बड़े पैमाने पर वैश्विक विस्तार की शुरुआत करते हुए यूनाइटेड किंगडम (UK), कनाडा और सिंगापुर में हॉटस्टार की जगह लेगी। यह स्ट्रीमिंग सर्विस 1.6 लाख घंटे से ज्यादा के एंटरटेनमेंट कंटेंट के साथ लॉन्च होगी, लेकिन इसमें वे लाइव स्पोर्ट्स शामिल नहीं होंगे, जिनकी वजह से भारत में इसके दर्शकों की संख्या इतनी ज्यादा बढ़ी है।

बदलाव 

काम नहीं करेगा हॉटस्टार ऐप 

जियोस्टार ने टेकक्रंच को पुष्टि की है कि 2 सितंबर से UK, कनाडा और सिंगापुर में हॉटस्टार की सर्विस बंद हो जाएगी और उसकी जगह जियोहॉटस्टार आ जाएगा।

कंपनी ने बताया कि इन तीनों बाजारों में यूजर्स अब हॉटस्टार ऐप के जरिए सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, लेकिन उनके मौजूदा लॉग-इन क्रेडेंशियल जियोहॉटस्टार पर काम करेंगे।

नया ऐप इन तीनों बाजारों में मोबाइल डिवाइस पर ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर के साथ-साथ कनेक्टेड टीवी पर भी उपलब्ध होगा।

खेल आयोजन

अभी नहीं देख सकेंगे खेल आयोजन

कंपनी ने कहा कि मौजूदा कंटेंट डील्स की वजह से वे लॉन्च के समय स्पोर्ट्स नहीं दिखा रहे हैं, लेकिन भविष्य में इन्हें शामिल करने की संभावना से इनकार नहीं किया।

इसके ग्लोबल लॉन्च पर स्पोर्ट्स का न होना भारत में इसकी सर्विस से एक बड़ा अंतर दिखाता है। यहां कंपनी के 50 करोड़ से ज्यादा मासिक सक्रिय यूजर्स हैं।

यह बड़े क्रिकेट इवेंट्स के साथ-साथ इंग्लिश प्रीमियर लीग, टेनिस टूर्नामेंट, कबड्डी और हॉकी जैसे खेलों को स्ट्रीम करती है।

ADVERTISEMENT