LOADING...
रिलायंस जियो ने लॉन्च किया 200 रुपये वाला OTT पास बंडल प्लान, क्या मिलता है इसमें?
जियो लेकर आया नया OTT प्लान

रिलायंस जियो ने लॉन्च किया 200 रुपये वाला OTT पास बंडल प्लान, क्या मिलता है इसमें?

May 27, 2026
05:41 pm

क्या है खबर?

रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए 200 रुपये का नया एंटरटेनमेंट वाला प्रीपेड ऐड-ऑन प्लान लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह प्लान उन लोगों के लिए है, जो मोबाइल पर फिल्में, वेब सीरीज और लाइव टीवी देखना पसंद करते हैं। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसके साथ कई मनोरंजन ऐप का एक्सेस मिलेगा। जियो ने इसे अपनी एंटरटेनमेंट प्लान्स की सूची में जोड़ा है।

फायदा

इन मनोरंजन ऐप्स का मिलेगा फायदा

इस प्लान में ग्राहकों को एक साथ 15 मनोरंजन ऐप का फायदा मिलेगा। इसमें यूट्यूब प्रीमियम, अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल, जियोहॉटस्टार, सोनी लिव, जी5, लायंसगेट प्ले, डिस्कवरी प्लस, सन NXT, होइचोइ और दूसरे कई ऐप शामिल हैं। इसके अलावा, जियो TV ऐप के जरिए 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल भी देखे जा सकेंगे। कंपनी ने साफ किया है कि इस ऑफर में खेल चैनल शामिल नहीं हैं। बाकी मनोरंजन से जुड़े चैनल मिलेंगे।

अन्य फायदा

डाटा भी मिलेगा

जियो के इस 200 रुपये वाले प्लान में कुल 30GB तेज इंटरनेट डाटा भी दिया जा रहा है। इसकी वैधता 28 दिन की रहेगी। यह सिर्फ डाटा वाला प्लान है, इसलिए इसमें कॉलिंग या मैसेज भेजने की सुविधा नहीं मिलेगी। जिन ग्राहकों के पास पहले से सक्रिय मुख्य प्लान है, उन्हें तय समय तक अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा भी मिलता रहेगा। ऐसे में मनोरंजन के साथ इंटरनेट इस्तेमाल करने की सुविधा भी बनी रहेगी।

Advertisement

इस्तेमाल

ऐसे इस्तेमाल कर पाएंगे ग्राहक

कंपनी के मुताबिक, कुछ ऐप्स का फायदा लेने के लिए ग्राहकों को माय जियो ऐप का इस्तेमाल करना होगा। वहीं बाकी मनोरंजन सेवाएं जियो TV मोबाइल ऐप पर अपने जियो नंबर से लॉगिन करके देखी जा सकेंगी। जियो का कहना है कि इससे अलग-अलग ऐप के लिए बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही प्लान में कई सुविधाएं मिल जाएंगी। ऐसे में मनोरंजन पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए यह नया प्लान फायदेमंद हो सकता है।

Advertisement