जियो के IPO की तैयारी से रिलायंस के शेयर में जबरदस्त उछाल
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सोमवार (22 जून) को 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। यह तब हुआ, जब जियो प्लेटफॉर्म्स ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) आवेदन दाखिल कर दिया।
इस जानकारी के बाद बाजार में काफी हलचल देखी गई और शेयर 1,345.45 रुपये के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, दिन के पहले हिस्से में यह 1,336 रुपये के आस-पास कारोबार करता रहा।
रिलायंस के मूल्यांकन में हाेगा इजाफा
जियो का IPO रिलायंस के लिए एक बड़ा मूल्य सामने लाने की उम्मीद है क्योंकि जियो प्लेटफॉर्म्स में रिलायंस की 66.43 फीसदी हिस्सेदारी है।
IPO से मिलने वाला सारा फंड सीधे जियो को मिलेगा। हाल ही में हुई सालाना आम बैठक (AGM) में कंपनी के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने इसे इस साल का सबसे महत्वपूर्ण मूल्य सृजन का अहम पड़ाव बताया था।
तोड़ सकती है हुंडई का रिकॉर्ड
अगर, सब कुछ ठीक रहा तो जियो का यह IPO देश के अब तक के सबसे बड़े निर्गम का रिकॉर्ड तोड़ सकता है, जो फिलहाल हुंडई मोटर के नाम है।
इस कदम से जियो की असली बाजार मूल्य सबके सामने आएगी और इससे रिलायंस टेलीकॉम और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी।