IIM में दाखिले के लिए CAT 2026 के रजिस्ट्रेशन शुरू
भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में अपनी जगह पक्की करने के लिए CAT 2026 का पंजीकरण शुरू हो चुका है और 15 सितंबर तक आप iimcat.ac.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया में ज्यादा झंझट नहीं है। बस एक यूजर ID बनानी है, फॉर्म भरना है, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं और फिर फीस जमा करनी है।
ऐसे दाखिल करें आवेदन
आवेदन करते समय आपको कुल 6 सेक्शन भरने होंगे। इनमें आपकी निजी जानकारी, पढ़ाई-लिखाई का ब्योरा, काम का अनुभव, रुचि वाले प्रोग्राम्स, 5 शहरों की अपनी पसंद और आखिर में एक घोषणापत्र शामिल है। फीस की बात करें तो सामान्य, EWS और NC-OBC श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह 2,700 रुपये है, वहीं, SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को 1,350 रुपये देने होंगे।
आवेदन सबमिट करने से पहले अपनी सारी जानकारी अच्छे से जांच लें। एक बार दाखिल होने के बाद इसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
अगर, फॉर्म भरने में कोई परेशानी आती है या कोई सवाल है तो आप CAT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मदद ले सकते हैं।