रियलमी के CEO माइकल गुओ ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह
भारत में रियलमी को बड़ा बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले माइकल गुओ ने स्वास्थ्य कारणों के चलते मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद से इस्तीफा दे दिया है।
उनका यह इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब रियलमी अपनी मूल कंपनी ओप्पो के तहत एक बड़े बदलाव से गुजर रही है। अब रियलमी ग्लोबल के उपाध्यक्ष चेज जू भारत की टीम का नेतृत्व करेंगे।
कंपनी में छंटनी का दौर भी शुरू
रियलमी अब एक स्वतंत्र ब्रांड से हटकर ओप्पो के इकोसिस्टम का हिस्सा बन रही है, जिसमें वनप्लस भी शामिल है। इससे कामकाज का तरीका और आसान हो जाएगा।
इस पुनर्गठन का मकसद कामकाज में और तेजी लाना है। इस बदलाव के बाद अब तक करीब 25 कर्मचारियों को नौकरी छोड़नी पड़ी है और ओवरलैपिंग रोल्स (समान भूमिकाओं) में और भी छंटनी होने की पूरी उम्मीद है।
दिवाली के बाद रियलमी के वितरक अब ओप्पो के नेटवर्क का हिस्सा बन जाएंगे। वे दोनों ब्रांड्स के उत्पादों को संभालेंगे, जिससे सभी के लिए काम और भी सुगम हो जाएगा।