RBI के रेपो रेट बढ़ाने से कितनी बढ़ेगी आपके होम लोन की EMI?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो दर में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है, जिससे यह अब 5.5 फीसदी हो गई है। 2025 के आखिर के बाद यह पहला मौका है, जब रेपो दर बढ़ी है।
अगर, आपका होम लोन फ्लोटिंग-रेट पर है और वह किसी बाहरी बेंचमार्क से जुड़ा है तो आपकी मासिक किस्तें (EMI) जल्द ही बढ़ने वाली हैं।
यह बढ़ोतरी ऐसे समय आई है, जब पिछले साल ब्याज दरों में भारी कटौती की गई थी, जिससे कुछ वक्त के लिए कर्ज लेना काफी सस्ता हो गया था।
कब लागू होगी बढ़ोतरी?
मान लीजिए आपने 30 साल के लिए 50 लाख रुपये का होम लोन लिया है तो आपकी मासिक EMI सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में लगभग 852 रुपये और निजी बैंक में 867 रुपये तक बढ़ सकती है।
इससे पूरे लोन की अवधि में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में करीब 3.07 लाख रुपये और निजी बैंक में 3.12 लाख रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
यह बढ़ोतरी कब से लागू होगी, यह आपके बैंक पर निर्भर करता है कि वह अपनी ब्याज दरों को कब रीसेट करेगा?
विशेषज्ञों का मानना है कि यही सही मौका है, जब आप अपने लोन का विवरण देखें और बेहतर भुगतान या पुनर्भुगतान के तरीकों पर गौर करें, ताकि खर्च को काबू में रखा जा सके।