LOADING...
RBI ने आठवीं बार रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, 6.5 प्रतिशत पर बनी रहेगी
RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया

RBI ने आठवीं बार रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, 6.5 प्रतिशत पर बनी रहेगी

लेखन गजेंद्र
Jun 07, 2024
10:54 am

क्या है खबर?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति समीति (MPC) की बैठक में लगातार आठवीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव न करने का फैसला लिया। RBI गर्वनर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली 6 सदस्यीय समिति ने दर 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखी है। इस बार दर कुछ कम होने की उम्मीद जताई जा रही थी। RBI ने अप्रैल, 2023 से दर नहीं बदली है। हर दूसरे महीने होने वाली 3 दिवसीय बैठक 5 जून से 7 जून तक चली।

रेपो रेट

पिछले साल फरवरी में किया गया था बदलाव

RBI ने पिछले साल फरवरी में अंतिम बार रेपो रेट में बदलाव किया था और 25 बेसिस पॉइंट्स बढ़ाकर इसे 6.50 कर दिया था। बैंक ने महंगाई पर नियंत्रण के लिए मई, 2022 से फरवरी, 2023 तक रेपो रेट में कुल 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। मई, 2022 से पहले रेपो रेट 4 प्रतिशत थी, जो फरवरी, 2023 में 6.5 प्रतिशत पर पहुंच गई। रेपो रेट न बढ़ने से फिलहाल ब्याज स्थिर रहेगी, न वो बढ़ेगी और न घटेगी।

अनुमान

भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर क्या कहा?

आज तक के मुताबिक, शक्तिकांत दास ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2024-25 में 7 प्रतिशत से 20 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 7.20 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। रिजर्व बैंक ने खाद्य महंगाई दर के अनुमान को 4.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। केंद्रीय बैंक का कहना है कि खुदरा खाद्य महंगाई में कमी आई है। बता दें, अप्रैल में खुदरा महंगाई 4.83 प्रतिशत रही थी। इससे पहले अप्रैल महीने में थोक महंगाई बढ़कर 1.26 प्रतिशत हुई थी।