LOADING...
RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैकिंग लाइसेंस किया रद्द
RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैकिंग लाइसेंस किया रद्द

RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैकिंग लाइसेंस किया रद्द

Apr 24, 2026
08:03 pm

क्या है खबर?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज (24 अप्रैल) को पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि यह फैसला नियमों के तहत लिया गया है और बैंक को तुरंत बैंकिंग से जुड़े काम बंद करने होंगे। RBI ने यह भी साफ किया कि वह बैंक को बंद करने के लिए हाई कोर्ट में आवेदन करेगा। इस फैसले के बाद बैंक अब नए तरीके से कोई बैंकिंग सेवा नहीं दे पाएगा।

वजह

नियमों का पालन न करना बना बड़ा कारण

RBI के अनुसार, पेटीएम पेमेंट्स बैंक कई जरूरी नियमों का पालन करने में असफल रहा। बैंक का काम करने का तरीका ग्राहकों और जमाकर्ताओं के हित में सही नहीं पाया गया। साथ ही मैनेजमेंट के फैसले भी सार्वजनिक हित के खिलाफ माने गए। बैंक ने अपने लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं किया, जिससे बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट के कई नियमों का उल्लंघन हुआ और यही कार्रवाई की मुख्य वजह बनी।

पाबंदियां

पहले भी लग चुकी थीं कई पाबंदियां

इससे पहले भी RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर कई सख्त कदम उठाए थे। जनवरी 2024 में बैंक को नए डिपॉजिट लेने से रोक दिया गया था। वहीं 2022 में नए ग्राहक जोड़ने पर भी रोक लगा दी गई थी। RBI ने तब भी कहा था कि बैंक कस्टमर जांच और टेक्नोलॉजी से जुड़े नियमों का पालन नहीं कर रहा है। लगातार मिल रही चेतावनियों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

Advertisement

असर

अब सीमित काम ही कर पाएगा बैंक

लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक अब सीमित सेवाएं ही दे पाएगा। फिलहाल बैंक सिर्फ पुराने डिपॉजिट की निकासी और कुछ रेफरल सेवाएं ही जारी रख सकता है। नए ग्राहक जोड़ने या नया पैसा लेने की अनुमति नहीं होगी। इस फैसले का असर कंपनी के कारोबार पर भी पड़ा है और शेयर बाजार में हल्की गिरावट देखी गई है। आगे बैंक के भविष्य पर अंतिम फैसला कोर्ट की प्रक्रिया के बाद होगा।

Advertisement