रेजरपे को गिफ्ट सिटी में मिला IFSCA लाइसेंस, IPO की राह और आसान
फिनटेक कंपनी रेजरपे को भारत की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) से अपना आखिरी लाइसेंस मिल गया है। इस लाइसेंस के बाद अब रेजरपे गुजरात के गिफ्ट सिटी से अंतरराष्ट्रीय भुगतान संभाल पाएगी।
इस कदम से कंपनी के लिए विदेशी मुद्रा में भुगतान प्रोसेस करना, मल्टी-करेंसी अकाउंट उपलब्ध कराना और अंतरराष्ट्रीय लेन-देन संभालना आसान हो जाएगा।
इसका सीधा फायदा होगा कि अब विदेशों में निवेश करना और पैसों का कलेक्शन करना बहुत सरल हो जाएगा।
RBL और ICICI बैंक के साथ मिलाया हाथ
यह लाइसेंस रेजरपे की वैश्विक रणनीति के लिए एक बड़ा कदम है। इन नई सेवाओं को अच्छे से शुरू करने के लिए इसने RBL बैंक और ICICI बैंक से हाथ मिलाया है।
आने वाले समय में रेजरपे अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की भी तैयारी कर रहा है, इसलिए जैसे-जैसे यह कंपनी वैश्विक होगी, हमें इससे जुड़ी और भी खबरें देखने को मिलेंगी।