LOADING...
राजस्थान बजट 2026: AI से जोड़ा जाएगा बिजली सिस्टम, बनेगी नई IT पॉलिसी 
राजस्थान बजट में AI को बढ़ावा देने के लिए घोषणाएं की गई हैं

राजस्थान बजट 2026: AI से जोड़ा जाएगा बिजली सिस्टम, बनेगी नई IT पॉलिसी 

Feb 11, 2026
01:53 pm

क्या है खबर?

राजस्थान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक को बढ़ावा देने के लिए भजनलाल शर्मा सरकार ने बजट 2026-27 में बड़े कदम उठाए हैं। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट भाषण में AI स्टार्टअप प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत नए AI टूल बनाने वाले स्टार्टअप्स को मौका दिया जाएगा। स्टार्टअप्स और MSMEs को सस्ती दरों पर क्लाउड स्टोरेज और साइबर सिक्योरिटी मिलेगी। इसके साथ ही सरकार 30 करोड़ रुपये की लागत से नए टेक्नो हब बनाएगी।

बिजली सस्टम 

बिजली की बर्बादी को रोकेगा AI

बजट में एक क्रांतिकारी घोषणा की गई है कि राज्य में AI आधारित विद्युत तंत्र स्थापित किया जाएगा। यह सिस्टम बिजली उत्पादन, वितरण, मांग का पूर्वानुमान लगाने और लागत अनुकूलन को डाटा-ड्रिवन और AI-सक्षम बनाएगा। इससे पारंपरिक स्प्रेडशीट आधारित प्रबंधन की जगह आधुनिक AI टूल्स आएंगे, जो पारदर्शिता बढ़ाएंगे, नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण में मदद करेंगे और बिजली की बर्बादी कम करेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम राजस्थान को ऊर्जा प्रबंधन में अग्रणी बना सकता है।

IT पॉलिसी 

बनेगी नई IT पॉलिसी 

बजट में नई IT पॉलिसी और डिजिटल डाटा पॉलिसी लाने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही AI/ML बेस्ड डाटा रिपोजिटरी भी बनाई जाएगी। डिजिटल अरेस्ट और बढ़ते साइबर फ्रॉड से लोगों को बचाने के लिए R4C की स्थापना की घोषणा की गई है। यह सेंटर साइबर अपराधियों पर नकेल कसने और नागरिकों को सुरक्षा देने का काम करेगा। इसके अलावा AI चैटबॉट के जरिए जाति, मूल निवास समेत 100 से अधिक सेवाएं अब व्हाट्सऐप पर उपलब्ध होंगी।

Advertisement