रेलटेल ने आंध्र प्रदेश टेक्नोलॉजी सर्विसेज से 27.03 करोड़ रुपये का अनुबंध हासिल किया है। कंपनी राज्य सरकार के लिए एक कानूनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) असिस्टेंट प्लेटफार्म बनाएगी।
इस पूरे प्रोजेक्ट की डिजाइनिंग, मैनेजमेंट और होस्टिंग का काम रेलटेल गूगल क्लाउड पर ही करेगा।
2029 तक पूरा करना होगा काम
रेलटेल ने साफ किया है कि यह पूरी तरह से एक घरेलू प्रोजेक्ट है और इसमें किसी भी संबंधित पक्ष या प्रमोटर का कोई निजी हित नहीं है।
इस काम को पूरा करने की डेडलाइन 9 मई, 2029 तय की गई है। इस खबर के सामने आने से पहले रेलटेल के शेयर 249.15 रुपये पर बंद हुए थे। इसमें ट्रेडिंग कीमत में 2.50 रुपये या 0.99 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।