LOADING...
इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: क्वालकॉम AI स्टार्टअप्स में करेगी 1,350 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश
क्वालकॉम ने भारतीय AI स्टार्टअप्स में निवेश करने की घोषणा की है

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: क्वालकॉम AI स्टार्टअप्स में करेगी 1,350 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश

Feb 18, 2026
11:59 am

क्या है खबर?

अमेरिकी चिप निर्माता क्वालकॉम भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप में 15 करोड़ डॉलर (लगभग 1,359 करोड़ रुपये) तक का निवेश करेगी। इसकी घोषणा कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) क्रिस्टियानो एमोन के नई दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में शिरकत करने के दौरान की है। यह पूंजी क्वालकॉम वेंचर्स के माध्यम से लगाई जाएगी और ऑटोमोटिव, IOT, रोबोटिक्स और मोबाइल टेक्नोलॉजी में AI-आधारित नवाचार करने वाले स्टार्टअप्स को सशक्त बनाएगी।

भूमिका 

नवाचारों में स्टार्टअप्स की अहम भूमिका

क्रिस्टियानो एमोन ने कहा, "AI एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है, जहां इंटेलिजेंस सीधे उन डिवाइस और सिस्टम्स में इन-बिल्ट है, जिन पर लोग हर दिन निर्भर रहते हैं, जिनमें स्मार्टफोन और PC से लेकर कार, औद्योगिक मशीनें और रोबोट शामिल हैं।" उन्हाेंने बताया कि यह बदलाव पूरे उद्योगों को नया रूप देगा और भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है, क्योंकि एज AI सभी क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा दे रहा है।

रणनीति 

क्या स्टार्टअप्स में निवेश के पीछे रणनीति?

क्वालकॉम के प्रमुख ने कहा, "अपने नए स्ट्रेटेजिक AI वेंचर फंड के माध्यम से क्वालकॉम उन कंपनियों में निवेश कर रहा है, जो भारत में AI के अगले अध्याय को आगे बढ़ा रही हैं।" कंपनी खुद को कुशल, सुरक्षित और शक्तिशाली एज AI के क्षेत्र में अग्रणीय के रूप में स्थापित कर रही है साथ ही स्टार्टअप्स का सपोर्ट भी ले रही। वह इनको स्केलेबल और अग्रणी AI समाधान विकसित करने में मदद करने का मजबूत अवसर मानती है।

Advertisement