LOADING...
प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में 3,300 करोड़ रुपये की चिप फैक्ट्री का करेंगे उद्घाटन, जानिए कब
गुजरात में अगले सप्ताह चिप फैक्ट्री का उद्घाटन होगा

प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में 3,300 करोड़ रुपये की चिप फैक्ट्री का करेंगे उद्घाटन, जानिए कब

Mar 29, 2026
01:51 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मार्च को गुजरात के सानंद में केन्स सेमीकॉन की आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OSAT) फैक्ट्री का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सितंबर, 2024 में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत 3,300 करोड़ रुपये के इस प्लांट को मंजूरी दी थी। इससे प्रतिदिन लगभग 60 लाख चिप्स का उत्पादन होने की उम्मीद है। गुजरात सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है, जहां सेमीकंडक्टर कार्यक्रम के तहत 10 में से 4 परियोजनाओं को मंजूरी मिली है।

सेमीकंडक्टर 

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अग्रणीय बन रहा सानंद 

केयन्स सेमीकॉन की नई यूनिट का उद्घाटन ऐसे समय में हुआ है, जब सानंद में तेजी से औद्योगिक परिवर्तन हो रहा है, जो कभी ऑटोमोबाइल उत्पादन का केंद्र था और अब सेमीकंडक्टर हब के रूप में उभर रहा है। इसी वर्ष की शुरुआत में माइक्रोन टेक्नोलॉजी ने इस क्षेत्र में एक बड़ी यूनिट का उद्घाटन किया था। CG सेमी ने भी एक और यूनिट शुरू की है, जिससे सानंद भारत की सेमीकंडक्टर संबंधी महत्वाकांक्षाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उपयोग 

फैक्ट्री में होगा चिप्स का परीक्षण 

गुजरात सरकार ने कहा है कि केन्स सुविधा केंद्र OSAT क्षमताओं को जोड़कर सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को बढ़ावा देगा। यह सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें चिप्स को बाजार में भेजने से पहले उनका परीक्षण और पैकेजिंग शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले इस क्षेत्र में भारत की तीव्र प्रगति पर प्रकाश डाला था और माइक्रोन की परियोजना का उदाहरण दिया था, जो 900 दिनों से भी कम समय में पूरी हो गई थी।

Advertisement